गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: महागामा, एक प्रतिनिधि। करवा चौथ पर्व को लेकर महागामा हनवारा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में रौनक बढ़ गई है। पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को बाजार में महिलाओं की चहल-पहल देखने को मिली। महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार साड़ी, चूड़ी, मेहंदी, बिंदी और शृंगार की अन्य सामग्री की जमकर खरीदारी की। बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। करवा चौथ को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पर्व को लेकर महिलाएं पहले से ही तैयारियों में जुटी हुई हैं। महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े और शृंगार का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। वहीं, दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए अपनी दुकानों में विभिन्न प्रकार के सामान सजा रखे हैं। महागामा एवं हनवारा बाजार के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत...