गोड्डा, सितम्बर 23 -- Godda News: प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को करम पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। शाम होते ही पूजा स्थलों पर चहल-पहल बढ़ गई। परवैतिनों ने दिनभर उपवास रखने के बाद करम डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धूप, नैवेद्य सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और भाई की लंबी उम्र की कामना की। कर्म गीतों पर देर रात तक थिरके कदम यह भी पढ़ें- Dumka News: प्राकृतिक पर्व करमा की धूम में झूमीं युवतियांपूजा का आयोजन पूजा के बाद करम अखड़ों में पारंपरिक कर्म गीतों की गूंज शुरू हो गई। महिलाएं और बच्चियां समूह में गीत गाती हुईं करम डाल के चारों ओर नृत्य करती रहीं। देर रात तक गांवों में कर्म गीत और मांदर की थाप सुनाई देती रही। ...