गोड्डा, सितम्बर 18 -- Godda News: पोड़ैयाहाट प्रखंड के बथना टोला मैदान में शुक्रवार को भुईयां घटवार-घटवाल बैन तले प्रखंड स्तरीय करम मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में गोड्डा के अलावा दुमका, देवघर समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक करमा नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मांदर की थाप और करमा गीतों पर महिला-पुरुष, युवक-युवतियां देर तक नृत्य करते रहे। यह भी पढ़ें- ठाकुरगांव में आजसू का करम महोत्सव संपन्नसमारोह की तैयारी समारोह में पारंपरिक लोकगीत और नृत्य के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया गया। समाज के लोगों ने बताया कि पिछले दस वर्षों से करम मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी करीब दस दिन पहले से शुरू कर दी जाती है। भाई-बहन मिलकर करम पर्व को पूरे उत्साह और ...