Godda News: ऑटो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल
गोड्डा, जुलाई 19 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान कटिहार निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई। वह वर्तमान में ईशीपुर बाराहाट में रहकर काम करता था। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां चिकित्सक डॉ रंजन मिश्रा के द्वारा उसका उपचार किया गया। वह अपनी बाइक से जा रहा था।इसी दौरान मेहरमा अस्पताल के समीप सामने से आ रहे एक ऑटो ने टक्कर मार दी।दुर्घटना में युवक के सिर और पैर में चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.