Godda News: ऐतिहासिक होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह: बीडीओ
गोड्डा, जुलाई 22 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पथरगामा प्रखंड प्रशासन ने शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नितेश कुमार गौतम स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर जेसीबी मशीन से सफाई कार्य का निरीक्षण एवं संचालन कराते रहे। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर से लेकर थाना परिसर तक सड़क किनारे उगे झाड़-झंखाड़, जंगल एवं जमा कचरे को हटाया गया। परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने बताया कि 15 अगस्त से पूर्व सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: विश्व आदिवासी दिवस पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, मेधावियों व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.