गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, विभिन्न मामलों का त्वरित उद्भेदन करने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए बेहतर कार्य करने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को सम्मानित किया। पुलिस कप्तान ने थानेदार श्री ठाकुर के सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

पुलिस अधीक्षक की सराहना इस दौरान थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, मामलों के त्वरित निष्पादन एवं आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई। थानाध्यक्ष श्री ठाकुर को पुलिस पब्लिक समन्वय स्थापित करने में किए गए उनके प्रयास की तारीफ की गई। एसपी ने उन्हें निष्ठा पूर्वक कर्तव्य पालन के लिए पुरस्...