गोड्डा, अक्टूबर 25 -- Godda News: गोड्डा। गोड्डा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कुल 41 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को नगर थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर एसपी मुकेश कुमार ने 15 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे हैं। एसपी ने बताया कि कुछ मोबाइल अन्य राज्यों के भी हैं, जिन्हें विशेष टीमों के माध्यम से संबंधित राज्यों में भेजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया जाएगा और इस दौरान पूरी पारदर्शिता के लिए फोटो भी ली जाएगी। मौके पर एसपी के अलावा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज, डीएसपी मुख्यालय जेपीएन चौधरी, सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम, सदर इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह समेत विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...