Godda News: एसडीपीओ ने किया रावण दहन के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण
गोड्डा, अक्टूबर 7 -- Godda News: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले, खासकर विजयादशमी के दिन होने वाले रावण दहन को ले प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मेला समिति अध्यक्ष अरुण राम द्वारा उन्हें बताया गया कि यह कार्यक्रम स्थानीय राम सुंदर राम उच्च विद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। जिसमें अपार भीड़ होने की संभावना है। इसी के मद्दे नजर उन्होंने पुलिस प्रशासन के अपेक्षित सहयोग का अनुरोध किया। निरीक्षण के दौरान बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह सहित धनंजय कुमार सिंह, नयन कुमार राम, उपेंद्र सिंह, राजेश भगत, श्याम सिंह, प्रदीप गुप्ता, अशोक राम आदि समिति सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Godda News: मेहरमा थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.