गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोयला लदी एक ट्रैक्टर को पकड़कर मेहरमा थाने के सुपुर्द किया।जानकारी के अनुसार एसडीओ निरीक्षण पर थे, तभी उन्हें मेहरमा बाईपास सड़क में अवैध रूप से कोयला लेकर जा रही ट्रैक्टर दिखी। उन्होंने तत्क्षण ट्रैक्टर को रोककर जब्त किया और मेहरमा थाना को सौंप दिया।मामले में एसडीओ ने मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर को विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन में लगे माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने बताया कि ट्रैक्टर पर लगे कोयले के वैद्य कागजात की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...