गोड्डा, जुलाई 25 -- Godda News: प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) -2026 अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद आदि मतदान केंद्रों के संबंधित बीएलओ से घर-घर सत्यापन,मतदाता सूची अद्यतन एवं प्रपत्रों के संकलन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करें। बीडीओ श्री अभिनव ने स्पष्ट कहा कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण-2026 लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में सभी संबंधित कर्मी पूरी जिम्मेदा...