गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों की बी एल ओ के द्वारा नियमानुसार तेजी से एस आई आर फॉर्म वितरण करने का कार्य जारी है।इन दिनों बी एल ओ के द्वारा घर-घर जाकर एस आई आर फॉर्म वितरण करने के साथ फार्म भरवाया जा रहा था। मतदाताओं को एस आई आर फार्म देने के साथ ही साथ ग्रामीण मतदाताओं को सही ढंग से फॉर्म भरने और उसमें सभी प्रकार की जानकारी अंकित करने के बारे में बारीकी से बताया जा रहा था। बताया गया कि पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के बाद ही फार्म में जानकारी अंकित करें। क्योंकि फार्म रद्द नहीं हो इसका ख्याल रखना है। ग्रामीण मतदाताओं को यह भी जानकारियां दी जा रही है की निर्धारित समय सीमा के अंदर सही-सही साफ सुथरा फॉर्म भरकर उसमें संबंधित मतदाता का फोटो चिपका कर फार्म जमा कर...