गोड्डा, अगस्त 24 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के राहा गांव स्थित पंचायत सचिवालय में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिस के बाद सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई‌ है। बताया गया की बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के 1 से 16 बूथों से संबंधित कुल 160 मतदाताओं को नो-मैपिंग के संबंध में नोटिस निर्गत किया गया था। इन मतदाताओं की सुनवाई पंचायत सचिवालय राहा में निर्धारित अवधि के दौरान की जा रही हैं। सुनवाई की जिम्मेदारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बसंतराय प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी के द्वारा किया जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं से उनके मतदाता रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Pakur News: अनमैप्ड मतदाताओं की चार जगह हुई सुनवाई प्रश...