गोड्डा, जुलाई 28 -- Godda News: शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी के लाभ से वंचित करने के विभागीय आदेश के विरुद्ध सोमवार को गोड्डा जिले के सभी शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालयों में प्रतिवाद किया। इस दौरान शिक्षकों ने विभागीय आदेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ प्रदान करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Godda News: एमएसीपी से वंचित करने के आदेश के विरोध में शिक्षा विभाग का आदेश दहनएमएसीपी का महत्व एमएसीपी का पूरा नाम मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन है। यह सरकारी कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय योजना है, जो 10, 20 और 30 साल की नियमित सेवा पूरी होने पर बिना पदोन्नति के वेतन में वृद्धि और अगला वेतन स्तर प्रदान करती है। शिक्षकों का कहना है कि एमएसीपी उनका अधिकार है, किसी से भीख नहीं। यह भी पढ़ें- एमएसीपी से वंच...