गोड्डा, सितम्बर 18 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि:- खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (एमएमडीआर) के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा 19 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर पथरगामा प्रखंड कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पार्टी नेताओं ने पथरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की। झामुमो की ओर से राज्य के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर 19 सितंबर को विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है। मौके पर झामुमो के जिला सचिव बासुदेव सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मरांडी, प्रखंड सचिव विजय कुमार महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष नीलू दे, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजू हांसदा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बच्चन दर्वे, पंचायत अध्यक्ष अभिलाल सो...