गोड्डा, अगस्त 7 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लाख दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। महागामा प्रखंड के परसा गांव में गुरुवार को एक बार फिर एफसीआई खाद्यान्न की ढुलाई के दौरान ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बोरी के ऊपर बैठे मजदूरों का दृश्य देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ओवरलोड परिवहन बंद होने का दावा भ्रामक : श्रवणमजदूरों की सुरक्षा पेट और परिवार के भरण-पोषण की मजबूरी में मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद्यान्न की बोरियां निर्धारित क्षमता से अधिक लदी हुई हैं और उन्हीं बोरियों के ऊपर मजदूर बैठे हुए हैं। यदि रास्ते में अचानक वाहन असंतुलित हो जाए या कोई दुर्घटना हो...