Godda News: एनएच-133 पर लसोतिया मोड़ के समीप सड़क पर खड़ी बोडाफोन कर्मियों की गाड़ी
गोड्डा, अक्टूबर 9 -- Godda News: पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के एनएच-133 स्थित लसोतिया मोड़ के समीप सड़क पर बोडाफोन में कार्य करने वाले कर्मियों की गाड़ी खड़ी कर काम किए जाने से आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि सड़क पर खड़ी गाड़ी बोडाफोन में कार्य करने वाले कर्मियों की है। सड़क पर गाड़ी खड़ी कर काम किए जाने से वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। खासकर तेज रफ्तार से आने-जाने वाले वाहनों के लिए यह स्थिति खतरे का कारण बन सकती है।ग्रामीणों ने पथरगामा पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क पर इस तरह गाड़ी खड़ी कर कार्य करने वालों के विरुद्ध जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, कार्य के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.