गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा-गोड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-133 पर महागामा बसुआ चौक के समीप श्याम सेवा ट्रस्ट के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण यहां आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है, जब सड़क पर बने गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है। लोगों का कहना ह...