गोड्डा, सितम्बर 7 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के मिल्लत कॉलेज, परसा के सामने लगा सोलर जलमीनार पिछले करीब एक वर्ष से खराब पड़ा है। जलमीनार खराब रहने के कारण कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर तेज धूप और गर्मी के दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप होने के कारण इस जलमीनार का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी और राहगीर करते थे। जलमीनार से पानी मिलने के कारण लोगों को काफी सहूलियत होती थी। लेकिन लंबे समय से इसके खराब रहने के कारण अब लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई बार विद्यार्थियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दुकानों या आसपास के घरों से पानी मांगना पड़ता ...