गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सुखाड़ी पंचायत अंतर्गत मेघचातर गांव स्थित तरखरवा टोला के करीब 50 परिवार पिछले एक माह से अंधेरे में जीवन बिताने को विवश हैं। टोले में लगा 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। इससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों की परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में हो रही है। गर्मी और उमस के बीच बिना बिजली के दिन और रात काटना मुश्किल हो गया है। वहीं, रात होते ही पूरे इलाके में घुप्प अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना भी बनी रहती है।

अनुरोध और चेतावनी ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस दिन पूर...