Godda News: ऊर्जानगर मेले में खाद्य पदार्थों की हुई जांच
गोड्डा, अक्टूबर 18 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता, दुर्गापूजा को देखते हुए गोड्डा उपायुक्त के निर्देश पर बीते शनिवार को महागामा के ऊर्जानगर मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान मेले में लगी चाट, चाऊमीन और मिठाई की दुकानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के लाइसेंस की जांच की गई। साथ ही दुकानदारों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और खाद्य सामग्री को ढककर रखने की हिदायत दी गई।जांच अभियान के दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण में सामग्री तैयार करने की सलाह दी गई। इसके अलावा कोटपा के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा की भी जांच की गई। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों के साथ पान मसाला और गुटखा नहीं बेचने की हिदायत दी गई।खाद्य सुरक्षा विभाग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.