गोड्डा, अक्टूबर 9 -- ई-कोर्ट प्रशिक्षण में डिजिटल प्रक्रिया पर जोर Godda News: झारखंड जुडिशियल एकेडमी के निर्देश पर शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के लाइब्रेरी हाल में अधिवक्ता व अधिवक्ता लिपिकों के लिए ई-कोर्ट प्रोग्राम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार सहाय , निश्चल ठाकुर आदि ने अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ई-कोट व ई -फाइलिग समय की मांग है। ऐसे में अधिवक्ताओं को मानसिक रूप से डिजिटल पद्धति से काम करने के लिए तैयार होने की जरुरत है। इससे समय की बचत होती है और एक क्लिक में ही सारी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। सभी को स्मार्ट बनने की जरुरत है। इस दौरान मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार सहाय ने अधिवक्ता व अधिवक्ता लिपिकों को ई-कोर्ट के बारे में जानकारी दी। उन्हों...