गोड्डा, जुलाई 19 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि । जिले में शिक्षकों की ई-उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए 30 विद्यालयों के सभी शिक्षकों का वेतन मानदेय तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने वाले शिक्षकों पर की गई कार्रवाईकारण 7 जुलाई को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक में सभी शिक्षकों को ई उपस्थिति शत प्रतिशत दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद 8 जुलाई से 15 जुलाई तक की उपस्थिति रिपोर्ट की समीक्षा में पाया गया कि जिले के 30 विद्यालयों के किसी भी शिक्षक ने एक भी दिन ई-उपस्थिति दर्ज नहीं की। वहीं 123 विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा अन...