गोड्डा, अगस्त 4 -- Godda News: ललमटिया प्रतिनिधि। ईसीएल की राजमहल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के सभागार में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां परियोजना के सेवानिवृत्त फोरमैन इंचार्ज पटवारी सोरेन एवं गुरु सोरेन को भाविनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह का महत्व विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम में सेवानिवृत्त फोरमैन इंचार्ज पटवारी सोरेन तथा गुरु सोरेन को राजमहल परियोजना के महाप्रबंधक परिचालन ओ पी चौधरी ने फूलमाला पहनकर एवं कोल इंडिया का मोमेंटो देकर सम्मान के साथ विदाई दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति फोरमैन इंचार्ज पटवारी सोरेन ने बताया कि राजमहल परियोजना में वर्ष 1991 में फिटर मैकेनिक के रूप में अपना योगदान दिया। 36 वर्ष का लंबा कार्यकाल उन्हे बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कम संसाधन से जटिल से जटिल कार्य कैसे हो इसके...