गोड्डा, नवम्बर 2 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। रोशनी का त्योहार दिवाली नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों और प्रतिष्ठानों की साफ सफाई, रंग रोगन से लेकर सजावट तक की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस वर्ष छह नवंबर को धनतेरस और आठ नवंबर को लक्ष्मी गणेश पूजा के साथ दिवाली मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह है। हालांकि, इस बार दिवाली पर आतिशबाजी करने के शौकीनों को अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। पटाखों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। गोड्डा के बड़ी दुर्गा मंदिर के पास स्थित पटाखों के खुदरा एवं थोक विक्रेता गणेश स्टोर के संचालक ने बताया कि इस वर्ष पटाखों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पहले जिस पटाखे के लिए ग्राहकों को 100 रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब उसी के लिए 120 र...