गोड्डा, जुलाई 6 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। आद्रा नक्षत्र आज समाप्त हो जाएगा इसके बाद पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में हुई बारिश ने किसानों को कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन खेती को लेकर उनकी चिंता अभी भी बनी हुई है। लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण खरीफ फसलों की बुआई और धान की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में अब भी बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों में धान का बीज नहीं डाल पाए हैं। वहीं, कई किसानों की मक्के की बुवाई भी समय पर नहीं हो सकी है। बारिश की कमी के कारण खेत सूखे पड़े थे, जिससे खेती का काम पूरी तरह ठप हो गया था। यह भी पढ़ें- Balia News: अद्रा में अपर्याप्त बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंताकिसानों की आशाएँ रविवार को हुई बारिश के बाद किसानों में अच्छी फसल की उम्मीद जगी है, लेकिन उनका कहना है कि एक दिन की बारि...