गोड्डा, अक्टूबर 25 -- मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। पांडुबथान स्थित काली पीठ में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पीठ परिसर में निर्मित अस्थायी तालाब में किया जाएगा। इसके लिए समिति की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। पहले प्रतिमा विसर्जन के लिए गोड्डा शहर के राजकचहरी तालाब में ले जाने की योजना थी, लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण योजना में बदलाव करना पड़ा। समिति की संचालिका वंदना दुबे ने बताया कि पूर्व के वर्षों में दुर्गा पूजा के दौरान छोटी प्रतिमा स्थापित की जाती थी, जिसका विसर्जन स्थानीय तालाब में कर दिया जाता था। इस बार बड़ी प्रतिमा का निर्माण कराया गया था। ऐसे में पूर्व के विसर्जन स्थल तक प्रतिमा ले जाना संभव नहीं था, क्योंकि वहां पहुंचने का रास्ता जर्जर है। उन्होंने बताया ...