Godda News: आज से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, आकर्षक सजावट से सज रहा बसंतराय दुर्गा मंदिर
गोड्डा, अक्टूबर 10 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित सुप्रसिद्ध बसंतराय दुर्गा मंदिर में आज से शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा। मां दुर्गा की आराधना के लिए मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर पूरे मंदिर परिसर तक आकर्षक ढंग से सजावट करने का काम किया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, विद्युत सज्जा और पंडाल को भव्य रूप देने में पूजा समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। नवरात्र के आगमन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। लोगों को मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना का बेसब्री से इंतजार है। दुर्गा पूजा को लेकर बसंतराय बाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। मंदिर परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए मुख्य गेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.