Godda News: आज बाबा नागनाथ को लगेगा खीर का विशेष भोग, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
गोड्डा, जुलाई 6 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कनभारा गांव स्थित प्राचीन बाबा नागनाथ मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय नाग पूजा महोत्सव के अंतिम चरण में सोमवार 6 जुलाई को नाग देवता को खीर का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। लगभग 100 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा नागनाथ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और मंगल की कामना करेंगे। मंदिर परिसर में सुबह से विशेष पूजा अर्चना भोग अर्पण का कार्यक्रम होगा। 7 जुलाई को श्रद्धालु बाबा नागनाथ को डलिया चढ़ाकर नीर ग्रहण करेंगे। दोनों दिनों कनभारा गांव में भव्य मेले का आयोजन होगा, जिसमें गोड्डा मुख्यालय सहित आसपास के गांवों और दूर दराज काफी संख्यता श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Dumka News: आस्था व विश्वास का प्रतीक है बिसनपुर नागबासुकी मंदिर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.