गोड्डा, अक्टूबर 19 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। दुर्गापूजा की अष्टमी पर महागामा हटिया चौक स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा को डाला चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना को लेकर मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे थे और विधि-विधान से डाला चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे।अष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां दुर्गा के समक्ष माथा टेककर परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया : आस्था व भक्ति के साथ मां की आरधना में जुटे श्रद्धालु मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की आस्...