गोड्डा, जुलाई 19 -- Godda News: पोड़ैयाहाट प्रखंड के अमवार गांव में रविवार को भगवान सूर्य की पूजा को लेकर श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। घर-घर में पूजा की तैयारियां की गईं तथा श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।पूजा स्थल पर महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर उनकी कृपा की कामना की।पूरे गांव में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि सूर्य भगवान की पूजा भारतीय संस्कृति में आस्था, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है, जो जीवन म...