गोड्डा, अक्टूबर 30 -- हाईटेंशन तार हादसे में दो की मौत Godda News: गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा के पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर पंचायत में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ही परिवार के दो सदस्यों ससुर कन्हाई मंडल और बहू पुतुल देवी की हुई दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना से मर्माहत विधायक प्रदीप यादव शुक्रवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने दोनों मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नवल साह, पंचायत अध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और परिवार की व...