Godda News: अभिनव आनंद ने महागामा थाना प्रभारी का पदभार संभाला
गोड्डा, अगस्त 11 -- Godda News: महागामा थाना के नए थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने सोमवार को विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।नए थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ-साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार काम करेगी। क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Godda News: शिव दयाल सिंह ने संभाला गोड्डा नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.