Godda News: अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
गोड्डा, जुलाई 19 -- Godda News: थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पोड़ैयाहाट पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी महावीर पंडित के नेतृत्व में बांझी-तालझारी मुख्य मार्ग स्थित कसमाटोला के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
वाहनों की जांच अभियान के दौरान वाहनों के कागजातों की बारीकी से जांच की गई, वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी की सुरक्षा के लिए पहनें।
जागरूकता अभियान उन्होंने कहा कि अक्सर लोग चालान से बचने के लिए हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इसे अपनी आदत और सुरक्षा कवच बनाना चाहिए। सड़क दुर्घटना में सिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.