गोड्डा, जुलाई 25 -- Godda News: गोड्डा के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पारसपानी में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और कॉलेज प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Godda News: मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज के छात्र आज से अनिश्चितकालीन धरने परछात्रों की मांगें छात्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना दे रहे छात्रों ने बताया कि नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी की ओर से कॉलेज को सभी आवश्यक मानकों और आधारभूत सुविधाओं को निर्धार...