गोड्डा, सितम्बर 1 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता।बलबड्डा थाना क्षेत्र के बिरनियां के पास सोमवार को एक टाटा सफारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में वाहन चालक सहित दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक एवं वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: रजरप्पा से लौट रही कार ट्रक से टकरायी, बाल-बाल बचे लोग जांच के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गोडडा रेफर कर दिया गयसा। बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट...