गोड्डा, सितम्बर 25 -- Godda News: अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। शिवपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा रतनेश्वर नाथ धाम सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। लोगों ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि और मंगल की कामना की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र धारण किया। मान्यता के अनुसार अनंत सूत्र में 14 गांठें होती हैं और इसे धारण करने से सुख समृद्धि तथा परिवार की रक्षा होती है। कई श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर व्रत भी रखा। मंदिरों में पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जिले में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया गया अनंत चतुर्दशी...