गोड्डा, जुलाई 15 -- Godda News: पथरगामा प्रतिनिधि: सड़क पर रॉन्ग साइड से वाहन चलाने की लापरवाही एक बार फिर हादसे की वजह बनी।

दुर्घटना का विवरणपथरगामा थाना क्षेत्र के बारकोप-खैरबनी मोड़ स्थित विवाह मंडप भवन के सामने रॉन्ग साइड से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान बरमसिया निवासी महावीर रमानी के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं। बताया जाता है कि वह गोड्डा में काम करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारकोप मोड़ के समीप रॉन्ग साइड से तेज गति में आ रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्...