गोड्डा, अगस्त 31 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि गोड्डा शहर के विकास को अब नई रफ्तार मिलने वाली है। नगर परिषद की ओर से शहर के सभी 21 वार्डों में सड़क, नाला, कलवर्ट और जलनिकासी से जुड़ी योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। करीब दो करोड़ रुपये की अनुमानित राशि से इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। 18 सितांबर तक टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू हो जाएगा। निकाय चुनाव के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में योजनाओं को स्वीकृति मिली है। पहले चरण में शहर के सभी वार्डों में चिन्हित प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता दी गई है। इससे जहां जर्जर सड़कों की स्थिति सुधरेगी, वहीं जलजमाव और जलनिकासी की समस्या से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत वार्ड संख्या 1 में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए 9,99,714 रुपये, वार्ड 2 में आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क के लि...