गोड्डा, जुलाई 19 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के गोड्डा आगमन पर जिला इकाई के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन, वरीय उपाध्यक्ष ललित पोद्दार एवं मुख्यालय उपाध्यक्ष पवन पोद्दार भी उपस्थित रहे। यह दौरा संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

बैठक के मुख्य बिंदुओं बैठक के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की सदस्यता बढ़ाने, युवाओं एवं महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाजहित के कार्यों को प्राथ...