गोड्डा, अगस्त 23 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर गोड्डा के सभी शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम सोमवारी पर गोड्डा के श्री श्री 1008 बाबा रतनेश्वर नाथ महादेव, ओंकारेश्वर धाम, धमसांय शिव मंदिर, चपलेश्वरनाथ मंदिर, गुडमेश्वर धाम, भतखोरिया पहाड़ स्थित शिवालय समेत जिले के अन्य शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अंतिम सोमवारी पर धनबाद में बाबा का महाकाल रूपी शृंगारपर्व की पूर्व तैयारी रविवार को श्रद्धालुओं और कांवरियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद गंगाजल भरने के लिए प्रस्थान किया। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है। शहर के शिवपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा रतनेश्वर नाथ ...