नई दिल्ली, जून 30 -- एक छोटी ज्वैलरी कंपनी अद्वित ज्वेल्स बुधवार को शेयर बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। कंपनी के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इशारा कर रहा है कि अद्वित ज्वेल्स के शेयर लिस्टिंग पर निवेशकों को बंपर फायदा करा सकते हैं। कंपनी के शेयर 36 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहे हैं। अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 जून को खुला था और यह 25 जून तक ओपन रहा। 138 रुपये शेयर का दाम, 50 रुपये के ऊपर पहुंच गया GMPअद्वित ज्वेल्स के आईपीओ (Advit Jewels) में शेयर का दाम 138 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 50.50 रुपये के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो अद्वित ज्व...