गुरुग्राम, फरवरी 3 -- गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के नगर योजनाकारों को मिलेनियम सिटी की सात मुख्य सड़कों पर निरीक्षण में खामियां मिलीं हैं। इन खामियों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनकी तरफ से यातायात सफर को सुरक्षित करने के लिए सुझाव दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने कार्यकारी अभियंताओं को इन खामियों को दूर करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने वरिष्ठ नगर योजनाकार वेद प्रकाश सहरावत, धर्मबीर खत्री और जिला नगर योजनाकार प्रेरणा सिहाग को आदेश जारी किए हैं कि वे सेक्टर-एक से लेकर सेक्टर-115 तक की सभी मुख्य सड़कों का निरीक्षण करें। हर सप्ताह में दो सड़कों के बारे में जानकारी दी जाए कि उनमें क्या कमियां हैं और कैसे उन्हें दुरुस्त किया जा सकता है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.