गुमला, सितम्बर 1 -- Ghumla News: विशुनपुर। चौरापाठ स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को हिंडालको के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 88 छात्राओं के बीच स्कूल बैग एवं शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है और छात्राओं को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम में हिंडालको के माइंस मैनेजर प्रदीप कुमार, असिस्टेंट माइंस मैनेजर जीवन,नरमा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रसन्ना टोप्पो,विद्यालय के प्रिंसिपल अल...