गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: घाघरा। कल्याण विभाग की साइकिल योजना के तहत मंगलवार को उत्क्रमित हाई स्कूल टोटाम्बी के 60 छात्र-छात्राओं के बीच मध्य विद्यालय घाघरा परिसर में साइकिल वितरित की गई। कल्याण पदाधिकारी गणेश राम महतो ने 30 छात्र और 30 छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए कहा कि इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि घाघरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कुल 1293 साइकिल वितरित की जानी है। मौके पर शिक्षिका अनिता कुमारी, क्लर्क सोमनाथ उरांव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: राज्य सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कर रही है प्रयास : सुधा यह भी पढ़ें- Gopalganj News: घास-फूस में दबकर जंग खा रहीं दिव्यांग बच्चों की ट्राई सा...