Ghumla News: 350 भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र
गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र की शैक्षणिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया की बहनों ने एकलव्य मॉडल स्कूल सोलंगबीरा पहुंचकर 350 भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने भाइयों के सुखी,समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में एकलव्य मॉडल स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षकगण सहित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया के आचार्य-आचार्या और दसवीं कक्षा की बहनें शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अभिमन्यु महतो ने मां भारती और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य अभिमन्यु महतो ने कहा कि एकलव्य मॉडल स्कूल में झारखंड के 19 जिलों से आए विद्यार्थी छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.