Ghumla News: 30-35 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
गुमला, नवम्बर 18 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 30 से 35 किलो गांजा बरामद होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस को जिले में गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति का पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे बोरे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। हालांकि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान, गिरफ्तारी के स्थान और बरामद गांजे की सही मात्रा को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गुरुवार को एसपी हारिस बिन जमा इस मामले में प्रेसवार्ता कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.