Ghumla News: 23 हाथियों को खदेड़ने में जुटी वन विभाग की तीन टीम
गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा इलाके में डेरा जमाए 23 जंगली हाथियों के झुंड को खदेड़ने के लिए वन विभाग ने मंगलवार रात अभियान तेज कर दिया। हाथियों का झुंड बम्हंडीह, बुरुटोली और बुरुहातू के बीच जंगल में शरण लिए हुए है। विभाग की तीन टीमें अलग-अलग जिम्मेदारी संभालते हुए झुंड को इलाके से बाहर निकालने में जुटी हैं। अभियान की सफलता पर आसपास के गांवों के लोगों की राहत टिकी है।बसिया के वनपाल शेखर सिंह ने मंगलवार रात बताया कि एक टीम बुरुटोली गांव में ग्रामीणों की सुरक्षा और हाथियों को खदेड़ने के अभियान में लगी है। दूसरी टीम जंगल में हाथियों की लोकेशन का पता लगा रही है, जबकि तीसरी टीम माइक से घोषणा कर लोगों को सतर्क कर रही है। विभाग की कोशिश है कि रात में ही हाथियों को इलाके से बाहर खदेड़ दिया जाए।वन विभाग ने ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.