Ghumla News: 22 साल से पैदल यात्रा कर रहे हरमिंदर सिंह पहुंचे गुमला
गुमला, अक्टूबर 27 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सिखों के पांचों तख्त साहिब के दर्शन और सर्वसमाज की भलाई की कामना लेकर पंजाब के लुधियाना जिले के पायल गांव निवासी सरदार हरमिंदर सिंह मंगलवार को गुमला पहुंचे। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब तक की उनकी पैदल धार्मिक यात्रा जारी है। पिछले 22 वर्षों से इस संकल्प को निभा रहे हरमिंदर सिंह की यह नौवीं यात्रा है। गुमला पहुंचने पर पालकोट रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।हरमिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 22 वर्ष पहले पैदल धार्मिक यात्रा शुरू की थी। उनकी वर्तमान यात्रा एक जून से शुरू हुई है। लंबी दूरी और रास्ते की चुनौतियों के बावजूद वह गुरु के प्रति श्रद्धा और सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.