Ghumla News: 206 चक्कों वाला विशाल ट्रक बना कौतूहल का केंद्र
गुमला, अगस्त 22 -- Ghumla News: पालकोट। पालकोट प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों 206 चक्कों वाला विशाल मालवाहक ट्रक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सामान्य ट्रकों की तुलना में इसकी ट्रॉली काफी लंबी है और इसमें किसी फैक्ट्री की वैक्यूम यूनिट से संबंधित भारी सामान लदा बताया जा रहा है। ट्रक जिस मार्ग से गुजर रहा है,उसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट रही है। विशाल वाहन के सुरक्षित आवागमन के लिए कई स्थानों पर सड़क किनारे पेड़ों की डालियां काटी जा रही हैं। वहीं,बिजली के तार भी हटाए जा रहे हैं और ट्रक के गुजरने के दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है। ट्रक की आवाजाही के कारण अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। सिमडेगा और ओडिशा की ओर जाने वाले वाहनों को बसिया-कोलेबिरा होते हुए लंबा रास्ता तय करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.