Ghumla News: 19 से विशुनपुर में होगा पांच दिनी आदिवासी छात्र संघ फुटबॉल टूर्नामेंट
गुमला, अगस्त 2 -- Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि। आदिवासी छात्र संघ की बैठक रविवार को पड़हा भवन में बिरसाय उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 19 अगस्त से मुख्यालय स्थित एसएस प्लस टू स्टेडियम में आयोजित होने वाले पांच दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा की गई और विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। बिरसाय उरांव ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 32 और महिला वर्ग की 8 टीमें भाग लेंगी। बैठक में पुरुष वर्ग का प्रवेश शुल्क 2551 रुपये तथा महिला वर्ग का 1551 रुपये निर्धारित किया गया। विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए। प्रथम स्थान पर दो खस्सी व 5100 रुपये, द्वितीय को दो खस्सी व 3100 रुपये, तृतीय को एक खस्सी व 1500 रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक खस्सी व 1000 रुपये दिए जाएंगे।बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.